Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

तेजाब की बोतलें लेकर टंकी पर चढ़ें Teachers

Date:

 

लुधियाना : लुधियाना में हाथ में तेजाब की बोतल लेकर बेरोजगार पीटीआई शिक्षक टंकी पर चढ़ गए। इस दौरान प्रशासन में हड़कंप मच गया। बता दें कि, पिछले 2 दिनों से पीटीआई शिक्षक यूनियन लुधियाना में अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पीटीआई शिक्षक अपनी मांगों लेकर जवाहर नगर कैंप के नजदीक एक पानी वाली टंकी पर हाथों में तेजाब की बोतल लेकर चढ़ गए। इस दौरान उनके हाथों में 2000 PTI लिखे हुए बैनर पकड़े हुए है।

गौरतलब है कि गत दिन भी ये टीचर्स तेजाब की बोतलें लेकर टंकी पर चढ़ें थे लेकिन पुलिस ने इन्हें समझाकर प्रशासन से बातचीत करवाकर टंकी से नीचे उतार दिया था लेकिन आज फिर ये टीचर्स टंकी पर चढ़ गए हैं। इन शिक्षक का कहना है कि, उन्हें पक्का किया जाए। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार से मांग की है कि वह नई भर्तियां कर रही हैं लेकिन उनके बारे में कुछ नहीं सोच रही हैं। अपनी मांगों को लेकर ही आज ये टीचर्स पानी की टंकी पर तेजाब की बोतल लेकर चढ़ गए।

इस दौरान शिक्षकों का कहना है कि, सरकार द्वारा भर्ती वाले पोर्टल नहीं खोला जा रहें हैं। लंबे समय से लटकी हमारी मांगों को लटकाया जा रहा है। वहीं आज प्रशासन ने टंकी पर चढ़े शिक्षकों को कहा कि वह नीचे उतर आएं उनकी सीएम मान व अरविंद केजरीवाल से मीटिंग करवाई जाएगी। लेकिन शिक्षकों ने बताया कि पहले उनकी मीटिंग करवाई जाए उसकी बाद उनके साथी टंकी से नीचे उतरेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related