Tuesday, October 27, 2026
Tuesday, October 27, 2026

पंजाब में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत:मलबे में दबे 29 वर्कर निकाले

Date:

मुक्तसर :जाब के मुक्तसर में गुरुवार देर रात एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। 5 वर्करों की मौत हो गई। मलबे से 29 लोगों को निकाला गया है। बचाव एवं राहत कार्य जारी है। घायलों को बठिंडा एम्स और बादल सिविल अस्पताल भेजा गया है।

फैक्ट्री में कुल 40 लोग काम करते थे। घायल वर्कर उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। मृतकों में अभी तक केवल एक 25 वर्षीय राहुल निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश की ही पहचान हो पाई है। बादल सरकारी अस्पताल में भर्ती घायलों में गणेश (25), मोहित (23), अमित (26) अमित (21), अंकित (20), अक्षय (22), बहादुर (25), मनोज (23) और पिंटू (21) शामिल है। इसके अलावा बठिंडा अस्पताल में सोनू (21), रोहित (20), विकास (21), संजय (23), भोला (25), मुकेश (32) को भर्ती कराया गया है।
घटना सिंघेवाला गांव में रात 1.30 बजे हुई। यहां काम करने वाले वर्कर अरुण ने बताया कि “हम रात की शिफ्ट के बाद सो रहे थे, तभी अचानक धमाका हुआ और कई लोग मलबे के नीचे दब गए। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया।”
स्थानीय लोगों के मुताबिक फैक्ट्री 2 मंजिला थी। पहली मंजिल पर कुछ कमरे बने हुए थे। फैक्ट्री में ही सभी वर्करों के रहने की व्यवस्था की गई थी। मौके से बारूद और केमिकल मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related