Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

21 दिन में तैयार हुई पंजाब की झांकी

Date:

26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में इस बार पंजाब की झांकी दिखेगी। झांकी में पंजाब की किसानी से लेकर फुलकारी तक को जगह दी गई है। झांकी बाबा शेख फरीद को समर्पित है। करीब 21 दिन की कड़ी मेहनत से यह झांकी तैयार हुई है। परेड की रिहर्सल में पहुंची झांकी सबके दिलों को छू रही है। इसे तैयार करने वाली टीम काफी उत्साहित है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने भी इस झांकी को देखने पहुंचे थे। उन्होंने खुद इस संबंधी फोटो व जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि मेरा दिल पंजाब के लिए धड़कता है। झांकी मंत्रमुग्ध करने वाली है। मैं इस झांकी की तस्वीरें लेने से खुद को रोक नहीं पाया हूं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...