Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

ठेकेदार से 10 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप में विजीलेंस ब्यूरो द्वारा सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर गिरफ्तार

Date:

 

चंडीगढ़, 14 अप्रैल, 2025 –

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम के तहत नगर निगम लुधियाना में तैनात सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर (एसई) संजय कंवर को सोमवार को एक ठेकेदार से कमीशन मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

आज यहां इस खुलासे को करते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि यह गिरफ्तारी लुधियाना के एक ठेकेदार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के बाद की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उसने नेहरू रोज गार्डन, सिविल लाइन्स, लुधियाना में पुनर्निर्माण परियोजना के लिए टेंडर की आवेदन दी थी और उक्त आरोपी एसई ने उसे यह टेंडर आवंटित करने के बदले में 10 प्रतिशत कमीशन के रूप में रिश्वत मांगी। रिश्वत मांगने की बातचीत शिकायतकर्ता ने रिकॉर्ड कर ली थी और प्रमाण स्वरूप विजीलेंस ब्यूरो को सौंप दी गई।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी एसई संजय कंवर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...