Saturday, August 9, 2025
Saturday, August 9, 2025

सुखपाल सिंह खैहरा का PSO पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

 

चंडीगढ़ : कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के करीबी और पूर्व पी.एस.ओ. (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) जोगा सिंह को ड्रग तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, जोगा सिंह को फाजिल्का पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि जोगा सिंह साल 2015 में दर्ज एक ड्रग केस में वांछित था। इस मामले में फाजिल्का पुलिस ने पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 2 किलो हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट और 2 पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद हुए थे।
इसी मामले में जोगा सिंह का नाम भी सामने आया था, जो पिछले 10 सालों से फरार रहने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। जोगा सिंह की गिरफ्तारी पंजाब पुलिस के नशे के खिलाफ अभियान में एक बड़ी कामयाबी है। अब जोगा सिंह से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को तोड़ने की तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हरियाणा सीएम नायब सैनी से मिले पंजाबी एक्टर

चंडीगढ--पंजाबी फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन बिन्नू ढिल्लों और आम...

चंडीगढ़ PU में देर रात पुलिस की छापेमारी

चंडीगढ़--चंडीगढ़ में स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में आधी रात...

आज पंजाब पुलिस को मिलेगा एंटी-ड्रोन सिस्टम:केजरीवाल और सीएम मान करेंगे उद्घाटन

तरनतारन--पंजाब में ड्रग्स और हथियारों की तस्करी पर पूरी...

पंजाब के दो जवान कुलगाम में शहीद:, रक्षाबंधन पर बहनें और मां कर रही थी इंतजार

खन्ना--जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल जंगल में आतंकियों...