Wednesday, August 19, 2026
Wednesday, August 19, 2026

सुखबीर बादल की बड़ी कार्रवाई, बागी नेताओं के सदस्यों वाली कोर कमेटी को किया भंग

Date:

 

एक तरफ शिरोमणि अकाली दल पार्टी गुटबाजी के कारण बंटती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बड़ा फैसला लेते हुए अकाली दल की कोर कमेटी को भंग कर दिया है। दरअसल, अकाली दल से बगावत करने वाले प्रमुख नेता जैसे प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और बीबी जागीर कौर को इस कोर कमेटी में शामिल किया गया था। वे लोक सभा चुनाव हारने के बाद लगातार अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बागी गुट की ओर से अकाली दल के अध्यक्ष के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब को एक शिकायत भी सौंपी गई है। इसके बाद सुखबीर बादल को अकाल तख्त साहिब पर तलब किया गया है। हालांकि, सुखबीर बादल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि वह एक विनम्र सिख के तौर पर श्री अकाल तख्त पर माथा टेकेंगे। अकाल तख्त साहिब में शिरकत करने से पहले अब सुखबीर बादल ने कोर कमेटी को भंग कर दिया है। फिलहाल वक्त ही बताएगा कि अब नई कोर कमेटी का गठन कब होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related