Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

DIG रिश्वत केस पर सुखबीर बादल ने उठाए सवाल,:कहा-CBI ने रिमांड क्यों नहीं मांगा,

Date:

पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत केस में सीबीआई ने गिरफ्तार किया। इसके साथ ही उनके घर से करोड़ों रुपए और ज्वेलरी मिली है। लेकिन अदालत में एजेंसी ने एक दिन का भी रिमांड नहीं लिया है।

अब इसी मामले पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आखिर रिमांड क्यों नहीं मांगा गया। वहीं, पंजाब सरकार इस मामले में चुप है। क्या इस पूरे मामले को दबाने या किसी को बचाने की कोशिश की जा रही है?

48 घंटे से चुप क्यों बैठे हैं: मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा- पंजाब में एक डीआईजी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया और सीबीआई की तलाशी में 7.5 करोड़ रुपए नकद, 2.5 किलो सोना, 25 लग्जरी घड़ियां और 50 से ज्यादा अचल संपत्तियों के डॉक्यूमेंट बरामद हुए। इन तस्वीरों ने राज्य में सभी को चौंका दिया है, लेकिन गृह विभाग का प्रभार भी संभाल रहे मुख्यमंत्री 48 घंटे बीत जाने के बाद भी चुप हैं! क्यों? सीबीआई ने रिमांड क्यों नहीं लिया: विजिलेंस (मुख्यमंत्री के नेतृत्व में) क्या कर रहा था या क्या उन्हें मुख्यमंत्री के निर्देश पर आंखें मूंद लेनी थीं? एक और अभूतपूर्व घटना जिसने राज्य के लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है, वह यह है कि इतनी बड़ी बरामदगी के बावजूद सीबीआई ने डीआईजी की एक दिन की भी पुलिस रिमांड नहीं मांगी!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related