Tuesday, September 1, 2026
Tuesday, September 1, 2026

चंडीगढ़ कोर्ट में सुखबीर बादल की पेशी:8 साल पुराना मानहानि केस

Date:

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल की 8 साल पुराने मानहानि मामले में आज (सोमवार को) चंडीगढ़ जिला कोर्ट में पेशी है। सुखबीर सिंह बादल द्धारा 2 फरवरी 2026 को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए अर्जी दाखिल की गई थी। आवेदन में अमृतसर में आयोजित पार्टी की अहम बैठक का हवाला देते हुए आज की सुनवाई में पेश होने से छूट मांगी गई है।

यह आवेदन राजिंदर सिंह बनाम सुखबीर सिंह बादल व अन्य से जुड़े करीब 8 साल पुराने मानहानि मामले में कोर्ट में लगाया गया है। अर्जी में कहा गया है कि 2 फरवरी को शिरोमणि अकाली दल की पार्टी बैठक अमृतसर में बुलाई गई है, जिसमें कई गांवों, शहरों और राज्यों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचने वाले हैं। बैठक में सुखबीर बादल की मौजूदगी जरूरी बताई गई है।

आवेदन में यह भी कहा गया था कि अगर सुखबीर बादल बैठक में शामिल नहीं होते हैं, तो दूर-दराज से आए लोगों को बिना किसी नतीजे के लौटना पड़ेगा। अर्जी में स्पष्ट किया गया कि उनकी गैरहाजिरी जानबूझकर नहीं है और वह अगली तारीख पर कोर्ट में पेश होने का वचन देते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जनता का पैसा जनता को वापस दे रही ‘‘आप’’ सरकार- भगवंत सिंह मान

- विरोधी पार्टियां चाहे जो मर्जी कर लें,...