Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

जगराओं में यूनिवर्सिटी की छत से कूदी छात्रा हुई मौत

Date:

 

जगराओं-पंजाब के जगराओं शहर के गांव चौकी मान के नजदीक सिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा ने यूनिवर्सिटी की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान किरनदीप कौर पुत्री सुरजीत सिंह निवासी चक्क कनिया कलां के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सिटी यूनिवर्सिटी में बीए की पढ़ाई कर रही छात्रा किरनदीप कौर आज अचानक से यूनिवर्सिटी की छत पर पहुंच गई और छत से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

छात्रा के छत से छलांग लगा दिए जाने से यूनिवर्सिटी में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में छात्रों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने ने दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक काफी समय से डिप्रेशन में रहती थी, जिसके चलते उसका डीएमसी लुधियाना में इलाज चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related