Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

CM मान आज 586 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र:चंडीगढ़ में होगा प्रोग्राम

Date:

चंडीगढ़–पंजाब सरकार के मिशन रोजगार के तहत आज (मंगलवार) को सीएम भगवंत मान 586 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। इस संबंध में चंडीगढ़ में प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। प्रोग्राम दोपहर एक बजे शुरू होगा। सरकार का दावा है कि अब तक 45 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। मेरिट के आधार पर युवाओं को की भर्ती प्रक्रिया हुई है।

सरकार द्वारा चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में समागम रखा गया है। इस दौरान सेहत विभाग में भर्ती किए गए युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। दूसरी तरफ सीएम भगवंत मान का कहना है कि हमारी सरकार राज्य की सत्ता में आए हुए 30 महीने हुए हैं। हमारी किसी भी भर्ती प्रक्रिया को अदालत में चुनौती नहीं दी गई। वहीं, युवा अपनी अच्छे से नौकरी कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने लोगों को कहा कि अगर सरकारी नौकरी के लिए पैसे मांगता है तो विभाग के हेल्पलाइन पर शिकायत दी जा सकती है। मौके पर ही लोगों की दिक्कतों को दूर किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...