Thursday, August 14, 2025
Thursday, August 14, 2025

Golden Temple में सेवादारों को जारी हुआ सख्त फरमान

Date:

 

अमृतसरः सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में ड्यूटी निभा रहे सेवादारों को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से नए आदेश जारी किए गए हैं। श्री दरबार साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धंगेड़ा ने कहा है कि एस.जी.पी.सी. अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के तहत श्री दरबार साहिब में सेवा करने वाले कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान पूरी मर्यादा को ध्यान में रखते  हुए अपनी सेवाएं निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि जिस तरह शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष ने पिछले दिनों सेवादारों को उचित पोशाक पहनने और गले में पहचान पत्र लटकाने के आदेश दिए थे, उसी तरह अब सेवादार अपनी ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं कर सकते। मैनेजर धंगेड़ा ने कहा कि अगर कोई भी कर्मचारी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता हुआ नजर आया तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। मैनेजर भगवंत सिंह धंगेरा ने आगे बताया कि सेवादार अपनी ड्यूटी के दौरान सिर्फ संगत की सेवा करेंगे और अगर संगत को किसी तरह की परेशानी आती है तो वह समय-समय पर संगत को गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा संबंधित जानकारी देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

न्यूजीलैंड के आईलैंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप

  International : न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में बुधवार...

बिहार के भागलपुर में 100 घर गंगा में डूबे:; 5 राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

  नई दिल्ली---उत्तर प्रदेश-बिहार में जमकर बारिश हो रही है।...

Punjab में बाढ़ का खतरा बढ़ा! छोड़ा गया हजारों क्यूसिक पानी

  फिरोजपुर: हिमाचल प्रदेश और आसपास के पहाड़ी राज्यों में...

पंजाब में CM भगवंत मान ने नशों के खिलाफ छेड़ा महायुद्ध, किया यह बड़ा दावा

    जालंधर/पटियाला/चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा...