Thursday, July 16, 2026
Thursday, July 16, 2026

नई दिल्ली सीट से हारे अरविंद केजरीवाल, बीजेपी के प्रवेश सिंह जीते

Date:

 

 

नेशनल  : नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को बहुत बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश सिंह ने केजरीवाल को 3 हजार से अधिक वोटों से हराया है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चौथी बार इस  सीट से चुनाव मैदान में थे। लगातार 3 बार जीतने के बाद इस बार उन्हें हार का मुंह का देखना पड़ा है। वहीं जीत के बाद भाजपा कार्यलाय में जीत का मौहाल है। अब प्रवेश सिंह अमित शाह से मिलने गए हैं।

अरविंद केजरीवाल जो इस बार भी नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं अब तक तीन बार इस सीट से विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने पहली बार 2013 में इस सीट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने लगातार इस सीट पर जीत दर्ज की।

नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल की पहली बड़ी जीत 2013 में हुई थी जब उन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित को हराया था। यह जीत उनके राजनीतिक करियर के लिए एक अहम मोड़ साबित हुई और इसके बाद उन्होंने दिल्ली की राजनीति में अपनी मजबूत जगह बनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...