Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

खन्ना में बेटे ने किया पिता का मर्डर:सिर में मारा डंडा, दादी की कर चुका हत्या

Date:

 

पुलिस जिला खन्ना के समराला थान अधीन आते गांव गहलेवाल में एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घर में झगड़े के बाद लकड़ी का मोटा डंडा पिता के सिर में मारा गया। शरीर पर भी कई वार किए गए, जिससे 55 वर्षीय जसविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी भागने की फिराक में था। लेकिन पड़ोसियों ने उसे कमरे में ही बंद कर दिया और पुलिस को बुलाकर हवाले किया। आरोपी की पहचान प्रभजोत सिंह (24) के तौर पर हुई है। आरोप है कि ढाई साल पहले भी प्रभजोत ने अपनी दादी का मर्डर कर दिया था। एक बार घर में झगड़े के दौरान अपनी मां का सिर फोड़ दिया था।गांव निवासी जसप्रीत सिंह ने बताया कि गत रात्रि करीब 8 बजे प्रभजोत सिंह दीवारों के ऊपर से बार बार देख रहा था। कभी दरवाजे से देख रहा था। उसके पड़ोसी ने भी उसे फोन करके कहा कि कोई गड़बड़ी लग रही है। प्रभजोत कोई नुकसान कर सकता है। क्योंकि, उसके पास लकड़ी का डंडा और लोहे का दाह था। जसप्रीत के अनुसार उन्होंने देखा तो प्रभजोत कमरे के दरवाजे के पीछे खड़ा था, जिसे पहले कमरे में बंद कर दिया गया।

बाद में देखा कि दूसरे कमरे में लहूलुहान हालत में प्रभजोत का पिता जसविंदर सिंह पड़ा था। लकड़ी के बाले को खून लगा हुआ था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर प्रभजोत को हिरासत में लिया और शव को सिविल अस्पताल समराला ले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...