Wednesday, July 15, 2026
Wednesday, July 15, 2026

जींद का जवान जम्मू कश्मीर में शहीद

Date:

हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले जवान अमरजीत नैन जम्मू-कश्मीर के पुंछ में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। आर्मी की ओर से सोमवार को इसकी सूचना परिवार दी गई तो शोक की लहर दौड़ गई।

अमरजीत मूल रूप से गांव जाजनवाला के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के पुंछ में थे। सर्विस राइफल से गोली चलने से हादसा हुआ। परिवार के मुताबिक, अमरजीत का आज शाम चार बजे पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गांव जाजनवाला से एक साल में यह दूसरी शहादत है। इससे पहले जवान प्रदीप नैन कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।

शहीद अमरजीत के बारे में जानिए…

संतरी की ड्यूटी पर थे, सर्विस राइफल से चली गोली परिवार के मुताबिक, अमरजीत पुत्र रमेश कुमार संतरी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उनकी सर्विस राइफल से गोली चल गई, जिसमें वे घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही कैंप में अफरा-तफरी मच गई और साथी जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। सैन्य कर्मी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

गांव में शोक की लहर, आज होगा अंतिम संस्कार ग्रामीणों के मुताबिक, अमरजीत के शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव वाले अमरजीत के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। बताया गया कि शहीद अमरजीत का शव आज पैतृक गांव जाजनवाला पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related