Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

जालंधर में पिता की शर्मनाक करतूत , डेढ़ साल से नाबालिग बेटी के साथ करता रहा दुष्कर्म

Date:

 

 

 

जालंधर : थाना बस्ती बावा खेल में पड़ते एक इलाके में एक व्यक्ति पिछले डेढ साल से अपनी सगी नाबालिग बेटी से मारपीट करते हुए उसके साथ शरीरिक संबंध बना रहा था। जैसे ही इसकी जानकारी लड़की की मां को मिली तो उसने अपनी बेटी समेत थाना बस्ती बावा खेल में पहुंचकर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। महिला पुलिस अधिकारी सब इंस्पैक्टर मनजीत कौर ने लड़की के बयान लेने के बाद खुद पूरे मामले की गहराई से जांच की और लड़की के पिता प्रदीप कुमार के खिलाफ बी.एन.एस. की धाराओं 64, 351, 51 व पोक्सो एक्ट के तहत 9 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पिछले डेढ़ साल से अपने पिता की हवस का शिकार हो रही उक्त नाबालिग लड़की ने पुलिस को दिए बयानों में कहा है कि वह मूल रूप से यू.पी. के रहने वाले हैं और काफी समय से परिवार समेत बस्तियां इलाके में रह रहे हैं। उसने कहा कि उसकी आयु 16-17 साल है और वह भी फैक्टरी में काम करती है। 14 जनवरी को उसकी मां सुबह 8.30 बजे काम पर चली गई। वह हर रोज शाम को 5.30 बजे छुट्टी कर घर वापस आती है। लड़की ने बताया कि 14 जनवरी को दोपहर 1 बजे उसका पिता घर आया, तब वह घर में बिल्कुल अकेली थी ।

पिता ने कमरे में आकर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की तो उसने अपने आप को उससे छुड़ाना चाहा तो उसने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसके बाद जबरन उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए। इससे पहले भी वह उसने डरा-धमका कर कई बार उससे शरीरिक संबंध बना चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related