Sunday, November 8, 2026
Sunday, November 8, 2026

सैफ पर हमला- संदिग्ध की तीसरी तस्वीर सामने आई:2 से पूछताछ जारी

Date:

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के 2 दिन बीत जाने के बाद भी हमलावर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। शनिवार सुबह संदिग्ध की तीसरी तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर हमले के पहले की है। इसमें वह यलो शर्ट में दिखाई दे रहा है।

बांद्रा पुलिस मामले में फिलहाल 2 लोगों से पूछताछ कर रही है। इन दोनों का हुलिया सैफ पर हमले करने वाले से मिलता जुलता बताया जा रहा है, जिसकी तस्वीरें सामने आई है। इधर, पुलिस ने क्राइम सीन से कलेक्ट किए गए फिंगरप्रिंट को भी फॉरेंसिक लैब भेज दिया है।

लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सैफ को प्राइवेट वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, लेकिन वे अभी स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने की हालत में नहीं है।

इससे पहले भी संदिग्ध की दो तस्वीरें सामने आ चुकी है। पहली तस्वीर सैफ के अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर लगे CCTV से कैद हुई थी, जिसमें वह हमले वाली रात 1:37 बजे चढ़ते हुए और 2:33 बजे उतरते हुए देखा गया था।

इसके बाद शुक्रवार को सामने आई दूसरी तस्वीर में संदिग्ध बदले हुए हुलिया में दिखा था। यह तस्वीर बांद्रा के लकी होटल के पास की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों तस्वीरें हमलावर की ही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप...

चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए...