Sunday, September 13, 2026
Sunday, September 13, 2026

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की *राजधानी कीव पर किया बड़ा हमला

Date:

 

 

इंटरनेशनल —यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग को खत्म करने के लिए पिछले हफ्ते से बैठकों का दौर शुरू हो गया था लेकिन इन वार्ताओं में युद्ध रोकने पर कोई सहमति नहीं बन पाई। अब नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला किया है। यह हमला कई ड्रोन के ज़रिए किया गया जिससे शहर के अलग-अलग हिस्सों में भीषण आग लग गई और अब तक 6 लोग घायल होने की खबर है जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।

कीव पर देर रात का हमला और भारी नुकसान

रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव पर 30 जुलाई की देर रात हमला किया गया। रूस ने इस हमले के लिए एक साथ कई ड्रोन भेजे जिससे कीव में जोरदार धमाके हुए। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कीव के आसपास करीब 10 ऐसी जगहें और थीं जहां रूसी हमले किए गए हैं। इन धमाकों के बाद कई जगहों पर भीषण आग लग गई जिसमें कई घर, एक स्कूल और बहुत सी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

हमले के दौरान दो बार धमाकों की आवाज़ सुनी गई। पहले धमाके स्थानीय समयानुसार सुबह 3:20 बजे हुए जिसके बाद अटैक का सायरन बंद हो गया। इसके कुछ देर बाद फिर से धमाकों की आवाज़ सुनी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related