Friday, August 21, 2026
Friday, August 21, 2026

हरियाणा में सो रहे परिवार पर छत गिरी:मां-बेटे समेत 5 घायल

Date:

 

पानीपत–हरियाणा के पानीपत में एक घर में सो रहे परिवार पर छत गिर गई। इसके नीचे 5 लोग दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी जाग गए। छत के मलबे के नीचे दबे सदस्यों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया।

लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और समय रहते सभी को मलबे के नीचे से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। परिवार के सदस्य सुरजीत ने बताया कि यह मकान करीब 40 साल पुराना है।

घर के बुजुर्ग महाबीर ने बताया कि बेटा नीरज, उसकी मां और उसकी तीन बहनें कमरे में सो रही थीं। अचानक छत गिर गई। पड़ोसियों ने आकर परिवार के सदस्यों को बाहर निकालने में मदद की। जैसे ही सभी को बाहर निकाला गया, तुरंत सभी को सिविल अस्पताल ले जाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गन्ने से इथेनॉल बनाने से 17 दिनों में चीनी 20 रुपए महंगी- केजरीवाल

 इथेनॉल को पेट्रोल में मिलाकर ये लोग विदेशी...