Friday, September 11, 2026
Friday, September 11, 2026

पंजाब में रिटायर्ड DSP ने बेटे की हत्या की:पत्नी-पुत्रवधू को भी गोलियां मारीं

Date:

 

अमृतसर—-पंजाब के अमृतसर में CRPF के रिटायर्ड DSP ने अपनी पहली पत्नी, बेटे और पुत्रवधू को गोलियां मार दीं। तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बेटे की मौत हो गई। रिटायर्ड DSP तरसेम सिंह का परिवार के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है।

शुक्रवार को दोनों पक्षों में बहस हुई थी। इसके बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर मजीठा रोड पर थाना सदर में पहुंचे। अभी दोनों पक्ष बाहर ही थे। इसी दौरान दोनों में दोबारा से झगड़ा शुरू हो गया। इस बीच तरसेम सिंह ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और पहले पत्नी जागीर कौर, फिर बेटे बचितर और पुत्रवधू परमजीत कौर को गोली मार दी। करीब 4 राउंड फायरिंग की गई।

तीनों सड़क पर गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां बेटे बचितर ने दम तोड़ दिया।

एसीपी नॉर्थ IPS ऋषभ भोला ने बताया कि आरोपी राजासांसी का रहने वाला है। फायरिंग के तुरंत बाद नाके पर खड़ी पुलिस ने तरसेम सिंह को पकड़ लिया। इसके बाद उसे मजीठा रोड थाने में पेश किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में दो ए.के.-47 राइफलें और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन गिरफ्तार

 गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्कर के संपर्क...