Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

अमृतसर में रेजिडेंट डॉक्टर से छेड़छाड़:ड्यूटी खत्म कर जा रही थी कमरे पर

Date:

अमृतसर–कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि पंजाब में डॉक्टरों से छेड़छाड़ का मामला सामने आ गया। अमृतसर के श्री गुरु नानक अस्पताल की फीमेल रेजिडेंट डॉक्टर से दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। रेजिडेंट डॉक्टर अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने कमरे में जा रही थी, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद प्रिंसिपल की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। फिलहाल पुलिस मनचलों की तलाश कर रही है।

युवकों की इस हरकत से डॉक्टर डर गई और भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने यह बार वार्ड के अन्य डॉक्टर को बताई और मामला मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के पास पहुंचा। उसके बाद प्रिंसिपल डॉक्टर राजीव देवगन ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने देर रात इस संबंध में मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी खंगालकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।शिकायत के बावजूद महिला डॉक्टर बेहद डर में है और घबराई हुई है।

कलकत्ता रेप और हत्या मामले के बाद पंजाब सरकार ने पत्र जारी किया था कि अगर किसी रेजिडेंट डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आता है तो पुलिस 6 घंटे के भीतर मामला दर्ज करे। जिसके बाद पुलिस इन मामलों में बेहद सख्ती दिखा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related