Monday, October 12, 2026
Monday, October 12, 2026

दावा- तानाशाह किम जोंग ने 30 अधिकारियों को सजा-ए-मौत दी:नॉर्थ कोरिया में बाढ़ ने निपटने में नाकाम रहे

Date:

नॉर्थ कोरिया में बाढ़ की वजह से 1 हजार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं करीब 4 हजार लोग बेघर हो गए थे। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने देश के 30 अधिकारियों को फांसी की सजा दी है। साउथ कोरियाई मीडिया टीवी चोसुन की रिपोर्ट के मुताबिक, इन अधिकारियों को नॉर्थ कोरिया में आई बाढ़ से निपटने में असफल रहने की सजा दी गई है।

दरअसल, नॉर्थ कोरिया में जुलाई में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन और बाढ़ आ गई थी। इस दौरान करीब 1 हजार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 4 हजार घर तबाह हो गए थे। हालांकि, किम जोंग ने इन आंकड़ों को खारिज कर दिया था। उन्होंने खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था।

जिन अधिकारियों को फांसी की सजा दी गई है, उन्हें भ्रष्टाचार और अपना फर्ज न निभाने के मामलों में दोषी पाया गया। उन्हें आपदा के दौरान हुए नुकसान और मौतों का जिम्मेदार ठहराया गया है। वहीं नॉर्थ कोरिया के स्टेट मीडिया KCNA ने कहा है कि किम जोंग ने अधिकारियों को कड़ी सजा देने का ऑर्डर दिया है। हालांकि, यह अधिकारी कौन हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।तानाशाह किम जोंग ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों को दोबारा खड़ा करने में 2-3 महीने का समय लग सकता है। उन्होंने देश के 3 प्रांतों को स्पेशल डिजास्टर इमरजेंसी जोन घोषित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related