Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

पंजाब में लोगों को गर्मी से राहत, तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट, दो दिनों तक पंजाब में बारिश

Date:

पंजाब के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में 1.2 डिग्री तापमान गिरा है। जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते अनुमान है कि अगले दो दिन तक पंजाब में बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी के अनुसार पंजाब के 18 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के अनुसार पंजाब में 40 किमी तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश भी होगी।

इससे पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, नवां शहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, मलेरकोटला व बरनाला प्रभावित होगा। वहीं, अन्य पांच जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा और मानसा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जाने पंजाब के शहरों का तापमान

अमृतसर- बीती शाम अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई हैं।
जालंधर- मंगलवार शाम शहर का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज बारिश की संभावनाएं हैं। जिसके बाद आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक गिर सकता है।

लुधियाना- बीते दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। आज ये तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।

पटियाला- मंगलवार शाम तक का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मोहाली- बीते दिन का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया। अनुमान है कि आज तापमान 40 डिग्री तक गिर सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related