Tuesday, November 10, 2026
Tuesday, November 10, 2026

जसबीर सिंह रोडे ने दो लोकसभा सीटों पर जीत पर जताई खुशी, कहा बंदी सिंहो की रिहाई की मांग उठाएंगे

Date:

जरनैल सिंह भिंडरावाले के भतीजे जसबीर सिंह रोडे ने पंजाब की दो लोकसभा सीटों पर  जीत पर खुशी जताई है।  जसबीर सिंह रोडे ने कहा कि  पंजाब में दो सीटों पर हमारे दो उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, हमने दोनों जगहों पर प्रचार किया और लोगों ने हमें जिताया।रोडे ने कहा कि हमने भाई सरबजीत सिंह खालसा और श्री खडू़र साहिब से अमृतपाल ने जीत दर्ज की है।। वहां के लोगों ने पंथ को चुना और पंथ के साथ चलने का फैसला लिया। रोडे ने शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा- पहले सिख पंथ ने शिअद को नवाजा था। मगर सुखबीर सिंह बादल ने पंथ के लिए कुछ नहीं कर पाए और अपने ही धर्म के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया। जिससे पंजाब के लोगों के मनों से सुखबीर सिंह बादल उतर चुके थे। रोडे ने आगे कहाजब सत्ता हमारे हाथ आई है तो हम समझदारी से इसका इस्तेमाल करेंगे। पार्लिमेंट में जाकर हम बंदी सिंहो को छुड़वाने की मांग करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दिवाली की रात देशभर में आग का कहर, 23 लोगों की मौत; कई घायल और लापता

दिवाली की रात देश के कई हिस्सों में पटाखों...