Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

पथरी के आप्रेशन से पहले पढ़े लें ये खबर

Date:

 

अमृतसर के मजीठा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उस वक्त हंगामा मच गया, जब पित्ते की पथरी का इलाज कराने आए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई और गुस्साए परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। दरअसल, परिवार वालों का कहना है कि उनके पिता के पित्ते की पथरी के इलाज के लिए अस्पताल में तीन ऑपरेशन किए गए,  इसके बावजूद उनके पिता की मौत हो गई। इस मौके पर अब परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी देते हुए मृतक की बेटी पिंकी ने बताया कि वह अपने पिता के पित्ते की पथरी के इलाज के लिए मजीठा रोड स्थित इस अस्पताल में आई थी, लेकिन तीन ऑपरेशन और लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी उसके पिता की मौत हो गई। पिंकी ने कहा कि अस्पताल प्रशासन से पैसे लेने के बाद भी हमारे पिता का ठीक से इलाज न कर हमें लुधियाना रेफर करने को कहा गया। साथ ही पिंकी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन ने अपने पैसे कमाने के चक्कर में हमारे घर के एक सदस्य की हत्या कर दी। हम पुलिस प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि इस अस्पताल के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

मौके पर पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि वे शव का पोस्टमॉर्टम करा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, अस्पताल प्रशासन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मरीज की उम्र और डायबिटीज, बीपी और अन्य समस्याओं के कारण मरीज के इलाज में पूरी सावधानी बरती गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...