Thursday, October 22, 2026
Thursday, October 22, 2026

यूपी-बिहार में बारिश-बिजली का कहर, 73 मौतें:10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Date:

देश में मौसम की दोहरी मार जारी है। एक तरफ तेज गर्मी और दूसरी तरफ आंधी-तूफान और बारिश का कहर है। यूपी-बिहार में 10 अप्रैल को आंधी-तूफान के कारण 73 लोगों की मौत हो गई। इसमें 59 मौतें बिहार में और 14 मौतें UP में हुईं।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, असम, मेघालय में 40-50KMPH की रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है। साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट है। तेज बारिश की भी संभावना रहेगी। उत्तराखंड के चमोली में गुरुवार को बादल फटा था।

देश में भीषण गर्मी भी जारी है। ज्यादातर राज्यों में गुरुवार को दिन का पारा 35°C के पार रहा। राजस्थान के बाड़मेर में सबसे ज्यादा 44.3°C रहा। आज भी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में पारा 35°C पार रहेगा। राजस्थान-गुजरात में 40-43°C तक जा सकता है। दिल्ली में भी पारा 40°C के करीब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के जैसलमेर-बाड़मेर, गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ, पश्चिमी UP, हरियाणा, पंजाब, पूरे दिल्ली-NCR में लू चलेगी। एमपी के 30 जिलों में लू का अलर्ट है। दक्षिणी राज्यों में लू का ऑरेंज अलर्ट है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी पंजाब सरकार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...