Friday, September 11, 2026
Friday, September 11, 2026

पंजाब सीएम पर जासूसी के आरोप

Date:

पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर राज्य की खुफिया एजेंसी का “राजनीतिक जासूसी” के लिए दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर न्यायिक या स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।

जाखड़ ने अपने पत्र में मान के उस बयान का जिक्र किया जो पिछले महीने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान दिया गया था। इसमें सीएम ने कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल और पार्टी विधायकों की दिल्ली में हुई बैठक का हवाला देते हुए कहा था – “मैं सरकार में हूं, मेरे पास इंटेलिजेंस की खबरें आती हैं।”

जाखड़ ने कहा कि यह कोई साधारण टिप्पणी नहीं थी, बल्कि यह साफ इशारा था कि राज्य की खुफिया एजेंसी का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों और अन्य पार्टियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जा रहा है। जाखड़ ने आरोप लगाया कि सीएम मान ने राजनीतिक विरोधियों और अन्य दलों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए राज्य की खुफिया एजेंसी का इस्तेमाल किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में दो ए.के.-47 राइफलें और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन गिरफ्तार

 गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्कर के संपर्क...