Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी से पंजाब में ठंड की दस्तक

Date:

पंजाब में 16 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। बीते 24 घंटों में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद भी राज्य का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बीते दिनों पहाड़ों पर हुई बारिश व बर्फबारी के कारण राज्य में ठंड का एहसास करवाया है।

पंजाब में सर्वाधिक तापमान 32.5 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। इसके अलावा अमृतसर में सर्वाधिक तापमान 29.7 डिग्री, लुधियाना में 29.6 डिग्री, पटियाला में 30.9 डिग्री, पठानकोट में 30 डिग्री दर्ज किया गया।

फरीदकोट में 30.4 डिग्री, गुरदासपुर में 27 डिग्री और एसबीएस नगर में 29 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही शहर का सबसे कम तापमान अबोहर में 12.5 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह 16 अक्टूबर तक पंजाब में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। उत्तरी और पूर्वी जिलों में अधिकतम तापमान 28–30°C के बीच रहने की संभावना है। राज्य के शेष हिस्सों में अधिकतम तापमान 30–32°C तक रह सकता है।

इस सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर और रूपनगर जिलों में न्यूनतम तापमान 12–18°C के बीच रहने का अनुमान है। जबकि अन्य हिस्सों में ये 20 डिग्री के करीब बना रह सकता है। राज्य के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान 18–19°C तक रह सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...