Tuesday, July 14, 2026
Tuesday, July 14, 2026

मोगा के युवक को रूस में जबरन युद्ध में धकेला

Date:

पंजाब के मोगा का बूटा सिंह रूस-युक्रेन युद्ध में बुरी तरह से घायल हो गया है। इस समय वह वहां के सरकारी अस्पताल में इलाज करवा रहा है। बूटा सिंह चक कनियां कलां का रहने वाला है। अक्टूबर 2024 में वे पढ़ाई के लिए रूस गया था। बूटा ने बताया कि यहां उसे एक महिला ने आर्मी कंस्ट्रक्शन के काम होने के बहाने वहां की आर्मी में भेज दिया।

उसे 10 दिन की ट्रेनिंग दी गई और रूस के 2 सैनिकों के साथ बॉर्डर पर भेज दिया। डेढ़ महीने पहले यूक्रेन की तरफ से हुए एक ड्रोन हमले में उसके शरीर पर कई जगह चोट आई है। उसके साथ गए दोनों सैनिक हमले में मारे गए।

बूटा सिंह ने वीडियो कॉल पर बताया कि वह घायल हालत में तीन दिन में बड़ी मुश्किल से शहर तक पहुंचा। इस वक्त उसका मॉस्को के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसका जबड़ा अभी कुछ हद तक ठीक हो गया है। अभी डॉक्टर कह रहे हैं कि एक ऑपरेशन होना है।

अब उसके पास पैसे नहीं हैं। उसने कहा कि उसे किसी तरह से वापस बुलाया जाए। उसने बाकी भारतीय युवकों से भी अपील की कि रूस न आएं। यहां ज्यादा कमाई नहीं है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related