Saturday, August 16, 2025
Saturday, August 16, 2025

पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन 18 घंटे बाद रिहा:घर पर नजर उतारी गई

Date:

पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हुए। उनके पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी उन्हें लेने जेल पहुंचे थे। अल्लू करीब 18 घंटे कस्टडी में रहे। रिहाई के बाद अल्लू गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे।

इसके बाद 9 बजे के करीब अल्लू हैदराबाद स्थित अपने घर पहुंचे। घर पर उनकी नजर उतारी गई। मां के गले लगकर वह अंदर गए। परिवार वालों से मुलाकात की। उसके बाद दोबारा बाहर आए और मीडिया से बातचीत की।

अल्लू को 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि 4 दिसंबर को वे हैदराबाद में पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में बिना बताए पहुंचे थे। इससे वहां भीड़ जमा हुई और भगदड़ मची गई थी। एक महिला की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे।

गिरफ्तारी के बाद 4 बजे उन्हें लोकल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया था। अल्लू ने अंतरिम जमानत के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट में अपील की थी।

शाम 5 बजे उन्हें 50 हजार रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर अंतरिम जमानत मिल गई थी। इसी दौरान अल्लू को चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया था। वहां उन्हें क्लास-1 बैरक में रखा गया था।

उम्मीद जताई गई थी कि अल्लू शुक्रवार रात ही रिहा किए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। जेल प्रशासन कोर्ट की ऑर्डर कॉपी नहीं मिलने की बात कही थी।

अल्लू के वकील ने कहा- अल्लू अर्जुन को अब रिहा किया गया है। जेल प्रशासन को हाईकोर्ट के ऑर्डर की कॉपी दी गई थी, लेकिन उन्हें पहले रिहा नहीं किया गया था। ये अवैध हिरासत है, हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। जेल प्रशासन को जवाब देना होगा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए आगे आए संत सीचेवाल

  सुल्तानपुर लोधी (धीर) : जब पूरा देश आजादी का...

बंगाल के बर्दमान में सड़क हादसा, 10 की मौत:35 घायल

नई दिल्ली--बंगाल के पूर्वी बर्दमान में नाला फेरी घाट...

फरीदकोट में सीएम से मिलने को किसानों ने तोड़े बेरिकेड्स

फरीदकोट--पंजाब के फरीदकोट में स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय...

विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP ने ऐलान किया उम्मीदवार

  पंजाब : विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने...