Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

पंजाबी सिंगर करण औजला का एक्सीडेंट:गाने की शूटिंग के दौरान कार पलटी

Date:

पंजाब के पॉपुलर सिंगर करण औजला शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। यह घटना तब हुई जब वह अपने एक गाने की शूटिंग विदेश में कर रहे थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी। करण ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है, ‘शूटिंग में मेरी गर्दन लगभग टूटने के कगार पर थी, मगर गनीमत रही कि बचाव हो गया।’

करण औजला ने अपने पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई पोस्ट में लिखा है, “हू दे (WHO THEY)” गाने का वीडियो आ गया है। इसे शूट करते समय मेरी गर्दन लगभग टूट गई थी।’ इस पर फैंस ने काफी चिंता जताई है।

कार पलटते ही मौके पर मौजूद क्रू मेंबर और सुरक्षाकर्मी गाड़ी की ओर दौड़ते हैं। इसके बाद वह सिंगर को गाड़ी से बाहर निकालते हैं। इस दौरान औजला को गाने की शूटिंग कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी। इसके बाद उनकी मरहमपट्‌टी की गई और बाद में शूटिंग पूरी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related