Wednesday, August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026

पंजाब के युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या

Date:

लुधियाना—पंजाब के एक युवक की कनाडा में कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम इंद्रपाल सिंह है। इंद्रपाल करीब डेढ़ वर्ष पहले कनाडा के एडमंटन में गया था। वहां वह टैक्सी चलाने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक एडमंटन के दक्षिण-पश्चमी हिस्से में देर रात उसे कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारी है।

मेडिकल रिपोर्ट मुताबिक गोली लगने के बाद इंद्रजीत ने तुरंत मौके पर दम तोड़ दिया। पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इंद्रपाल की पत्नी गर्भवती है। उसने अपनी पत्नी को वर्क परमिट पर अपनी पत्नी को बुलाया था। वहां वह अपनी पत्नी और 8 साल की बेटी के साथ रहता था।

इंद्रपाल लुधियाना जिले के गांव जंड रहने वाला है। परिवार में इंद्रपाल के घर अब उसकी पत्नी, बेटी और मां रह गए है। इंद्रपाल के माता-पिता जनवरी में विजिटर वीजा पर आए थे। उनके पिता की जनवरी में मौत हो गई थी। हैरी ने कहा कि इंद्रपाल का कभी किसी के साथ कोई विवाद नहीं था।

जानकारी मुताबिक इंद्रपाल सिंह करीब डेढ़ वर्ष पहले हॉन्गकॉन्ग से कनाडा आया था। प्राथमिक जांच के अनुसार हत्या किसी व्यक्तिगत रंजिश या गैंगवार से जुड़ी होने का पुलिस को शक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धार्मिक टिप्पणियों को लेकर डॉ. धर्मवीर गांधी घिरे, लुधियाना पुलिस में शिकायत

पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी की सोशल...