Friday, July 17, 2026
Friday, July 17, 2026

बड़ी वारदात से दहला पंजाब, ताबड़तोड़ गोलियां मार कर युवक की ह/त्या

Date:

 

 

बटाला : बटाला के डेरा बाबा नानक रोड पर उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब 2 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 4 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक नौजवान को ताबड़तोड़ गोलियां मार कर उसको मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

 

उधर दूसरी तरफ मृतक नौजवान के परिजनों द्वारा मृतक नौजवान का शव डेरा बाबा नानक रोड पर रखकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मृतक जसजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी मान नगर बटाला की पत्नी चरणजीत कौर और भाई लाडी ने बताया कि जसजीत सिंह अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में सवार होकर तारागढ़ किसी काम हेतु गया था और शाम करीब 6 बजे वह डेरा बाबा नानक रोड समीप खोखर पैलेस में कार खड़ी करके जब अपने घर जा रहे थे तो पीछे से 2 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 4 अज्ञात व्यक्तियों ने जसजीत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन द्वारा गोली चलाने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वह जसजीत सिंह का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। घटना की सूचना मिलने के बाद डी.एस.पी सिटी संजीव कुमार पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा घटन का जायजा लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...