Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

पंजाब पुलिस द्वारा अमेरिका-आधारित दिलप्रीत सिंह द्वारा समर्थित अंतरराज्यीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश; 12 अत्याधुनिक पिस्तौल सहित सात काबू

Date:

चंडीगढ़/अमृतसर–पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान, एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अमेरिका आधारित दिलप्रीत सिंह से जुड़े एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल के सात मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल को खत्म किया है और उनके कब्जे से 12 पिस्तौल, 16 मैगज़ीन और 23 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान करनजीत सिंह उर्फ धनी, जशनदीप सिंह उर्फ माया उर्फ छिल्लर, इश्मीत सिंह उर्फ रिशु, अमृतपाल सिंह उर्फ सपरा और दिलप्रीत सिंह उर्फ दिल,  सभी
छेहरटा, जिला अमृतसर के निवासी हैं, और वरिंदर सिंह उर्फ रवि तथा गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बाबा बकाला साहिब, अमृतसर के रूप में की गई है।डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मॉड्यूल मध्य प्रदेश से हथियार मंगाकर विभिन्न गिरोहों को मुहैया करा रहा था। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी करनजीत धनी ने अपने भाई जशनदीप सिंह और इश्मीत के साथ मिलकर अमेरिका-आधारित दिलप्रीत सिंह के निर्देश पर मध्य प्रदेश से हथियारों की खेप गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाने के लिए लाई थी।

डीजीपी ने कहा कि मॉड्यूल में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related