Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

पंजाब पुलिस ने बंबीहा-कौशल गैंग के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार ; 9 हथियार हुए बरामद

Date:

चंडीगढ़/जालंधर, 20 अक्टूबर:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार राज्य में संगठित अपराधों को खत्म करने के अभियान के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बंबीहा-कौशल गिरोह के पांच मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार कर तीन संभावित कत्ल की घटनाओं को नाकाम कर दिया।
इसकी जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने रविवार को यहां बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान जालंधर के गांव बोपाराए कलां के जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा, होशियारपुर के गांव गराज महिदूद के हर्षदीप सिंह, तरनतारन के गांव मुरादपुर के शेखर, न्यू मॉडल हाउस, जालंधर के गगनदीप सिंह उर्फ गिन्नी बाजवा और जालंधर के गांव बंबियांवाल के अमित सहोता के रूप में हुई है।

पुलिस टीमों ने इनके कब्जे से कुल 9 हथियार, जिनमें आठ पिस्तौल और एक रिवॉल्वर शामिल हैं, के साथ 15 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पंजाब के कई जिलों में फिरौती, हत्या और हथियारों की तस्करी सहित कई गंभीर अपराधों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
डीजीपी ने बताया कि गिरोह को पूरी तरह खत्म करने के लिए उनके व्यापक नेटवर्क का पर्दाफाश करने और उनके संपर्कों की जांच के लिए आगे की जांच जारी है।
ऑपरेशन के संबंध में विवरण साझा करते हुए जालंधर के पुलिस कमिश्नर (सीपी) स्वप्न शर्मा ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली थी कि बंबीहा-कौशल गिरोह के सदस्य राज्य में बड़ी आपराधिक गतिविधि की योजना बना रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने बीएसएफ चौक में नाका लगाया और तीन आरोपियों – जसप्रीत जस्सा, हर्षदीप और शेखर को 6 हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...