Sunday, August 2, 2026
Sunday, August 2, 2026

लुधियाना में निकाली गई साइकिल रैली:हेल्दी लाइफस्टाइल का दिया संदेश

Date:

लुधियाना—फिटनेस व हेल्दी लाइफस्टाइल के मकसद से रविवार को सैकड़ों लोगों ने साइकलिंग की और लोगों को हेल्दी रहने के साथ-साथ नशों से भी दूर रहने का संदेश दिया। भारत साइक्लोथान की तरफ से एक कदम फिटनेस की ओर के बैनर तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

साऊथ सिटी की पैरागन मार्केट से शुरू हुई साइकिल रैली के बारे में जीएस ढिल्लों ने बताया कि आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में हर कोई आगे बढ़ना चाहता है और शार्टकट रास्ते अपनाता है, लेकिन कोई भी अपनी सेहत बारे में नहीं सोचता। आज हर दूसरा व्यक्ति मोटापे का शिकार हो रहा है, जिससे बीमारियां पैदा हो रही हैं।

इसी के चलते ही भारत साइक्लोथान की तरफ से एक कदम फिटनेस की ओर के बैनर तले साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में शहर के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और साइकिल चलाई। ​​​​​​​साइकिलिंग करने पहुंचे सैकड़ों युवाओं और अन्य लोगों ने फिट रहने का संदेश भी दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...