Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब सरकार आज शुरू करेगी सहायता केंद्र:CM भगवंत मान केंद्र लोगों को करेंगे समर्पित, 24 घंटे मिलेगी मदद

Date:

दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थापित सहायता केंद्र का आज पंजाब सीएम भगवंत मान शुभारंभ करेंगे। दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थापित सहायता केंद्र का आज पंजाब सीएम भगवंत मान शुभारंभ करेंगे।

 

दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जाने वाले NRI पंजाबियों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार ने एक सहायता केंद्र स्थापित किया है। जहां पर 24 घंटे लोगों की सुविधा के लिए मुलाजिम तैनात रहेंगे।

पंजाब सीएम भगवंत मान आज वीरवार को इसे लोगों को समर्पित करने जा रहे हैं।सुबह दस बजे के बाद प्रोग्राम शुरू होगा। प्रोजेक्ट के लिए पंजाब सरकार ने एक निजी कंपनी के साथ समझौता किया है।

 

केंद्र में लोगों को फ्लाइट्स, कनेक्टिंग फ्लाइट्स, टैक्सी सेवाओं, खोए हुए सामान और हवाई अड्डे पर आवश्यक किसी भी अन्य सहायता के लिए मदद मिलेगी। जबकि आपात स्थिति में उपलब्धता के आधार पर पंजाब भवन,

दिल्ली में कुछ कमरे यात्रियों या उनके रिश्तेदारों के लिए मुहैया किए जाएंगे।स्टाफ पर तैनात किए जाने वाले युवा अंग्रेजी और हिंदी के अलावा पंजाबी अच्छी तरह जानते होंगे। लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।

सरकार की तरफ से सहायता सेंटर के लिए नंबर भी जारी किया गया है। लोग फोन कर भी वहां पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जान पाएंगे। इसके लिए उन्हें हेल्पलाइन नंबर पर 011-61232182 पर संपर्क करना होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...