Tuesday, November 10, 2026
Tuesday, November 10, 2026

पंजाब पुलिस का बड़ा Action, भारत-पाक सरहद नजदीक नशे की खेप सहित तस्कर काबू

Date:

फिरोजपुर–पंजाब पुलिस ने ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारत-पाक सीमा के पास से 2 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 6.655 किलो हेरोइन और 6 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।

पंजाब पुलिस के डी.जी.पी गौरव यादव ने बताया कि तकनीकी जानकारी प्राप्त होने पर जिला फिरोजपुर की सी.आई.ए. टीम ने सफलतापूर्वक मुहीम चलाई और हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एफ.आई.आर. दर्ज कर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि तस्करों के संपर्क पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस राज्य को नशा मुक्त बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को नष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दिवाली की रात देशभर में आग का कहर, 23 लोगों की मौत; कई घायल और लापता

दिवाली की रात देश के कई हिस्सों में पटाखों...