Wednesday, July 15, 2026
Wednesday, July 15, 2026

पंजाब CM 10 हजार से ज्यादा सरपंचों को शपथ दिलाएंगे:केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे

Date:

पंजाब के CM भगवंत मान आज 8 नवंबर को 19 जिलों के 10,031 सरपंचों को शपथ दिलाएंगे। इसके लिए लुधियाना के धनांसू में राज्यस्तरीय शपथग्रहण समारोह कराया जा रहा है। इसमें आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल भी बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहेंगे।

इस समारोह के जरिए AAP प्रदेश में हो रहे 4 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन भी करेगी। इसके लिए 50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट रखा गया है।

खास बात यह है कि पंजाब सरकार ने इस संबंध में मीडिया को जारी बयान में अरविंद केजरीवाल का जिक्र नहीं किया था। हालांकि, बाद में संशोधित प्रेस नोट भेजकर उसमें चीफ गेस्ट के तौर पर केजरीवाल का नाम जोड़ा गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related