Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

पंजाब CM भगवंत मान मलेरकोटला ईदगाह पहुंचे: मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान किया

Date:

 

मलेरकोटला–पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ईद के मौके पर मलेरकोटला में ईदगाह पर पहुंचे। ईद की नमाज अता करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब भर के मुस्लिम भाईचारे को ईद की शुभकामनाएं दी।

 

सीएम ने कहा कि ईदगाह में आकर सकून मिला। उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर सभी लोग प्रेम से एक दूसरे के साथ मिलकर भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है। ईद से पूरे समाज को आपसी भाईचारे की प्रेरणा मिलती है।

 

सीएम भगवंत मान ने इस मौके पर कहा कि मलेर कोटला में सरकार जल्दी ही मेडिकल कॉलेज का नींव पत्थर रखने जा रही है। उन्होंने कहा कि मलेर कोटला में और भी कई विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। मलेरकोटला के एमएलए मोहम्मद जमील उर रहमान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

 

मलेरकोटला में सुबह-सुबह नमाज अता करने जुटे लोग

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के आने से पहले मलेरकोटला में ईदगाह पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज अता करने पहुंचे। विधायक मोहम्मद जमील उर रहमान ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे का त्योहार है। लोग गले मिलकर अपने शिकवे दूर करते हैं और मिलकर आगे बढ़ते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...