Thursday, May 28, 2026
Thursday, May 28, 2026

पंजाब भाजपा को जल्द मिल सकता है नया प्रधान, केवल सिंह ढिल्लों सबसे आगे

Date:

पंजाब भाजपा में जल्द ही बड़े संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टी को नया प्रदेश प्रधान मिलने की चर्चा तेज हो गई है और बरनाला के पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों का नाम सबसे मजबूत दावेदार के तौर पर सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी स्तर पर इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जबकि मौजूदा प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ को 2027 विधानसभा चुनाव अभियान में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेतृत्व पंजाब में संगठनात्मक संतुलन बनाने के लिए सिख चेहरे को आगे लाने की रणनीति पर काम कर रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग लंबे समय से पंजाब भाजपा की कमान किसी सिख नेता को सौंपने की पैरवी कर रहे हैं। भाजपा का पारंपरिक आधार अब तक मुख्य रूप से हिंदू वोट बैंक पर केंद्रित रहा है, लेकिन अब पार्टी सिख समुदाय में भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

हालांकि प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और मनजीत राय के नाम भी चर्चा में हैं। अंतिम फैसला भाजपा हाईकमान की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक आरएसएस के पंजाब प्रभारी मंत्री श्रीनिवासलु भी केवल सिंह ढिल्लों के नाम का समर्थन कर रहे हैं। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जो हाल के समय में पंजाब भाजपा के कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय नजर आए हैं, वह भी सिख चेहरे को नेतृत्व देने के पक्ष में बताए जा रहे हैं।

हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी उस समय चर्चा में आए थे, जब डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने उनसे मुलाकात की थी। इसके साथ ही भाजपा संगरूर और बरनाला क्षेत्र में अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के कुछ करीबी नेता भी हाल के समय में भाजपा में शामिल हुए हैं।

केवल सिंह ढिल्लों पिछले दो दशकों से पंजाब की राजनीति में सक्रिय हैं। वह बरनाला क्षेत्र का बड़ा राजनीतिक चेहरा माने जाते हैं। कांग्रेस टिकट पर उन्होंने 2007 और 2012 में बरनाला से विधानसभा चुनाव जीता था। 2012 में उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की थी। वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रिश्वत केस में सस्पेंड DIG भुल्लर की बढ़ीं मुश्किलें, बैंक खाते फ्रीज

चंडीगढ़ में रिश्वत मामले में फंसे पंजाब पुलिस के...

पटना में गंगा नदी में नाव पलटी, 3 की मौत, 4 लापता

बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ इलाके में गुरुवार...