Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

पंजाब के AAP विधायक को जान से मारने की धमकी: 2 बार कॉल कर ₹5 करोड़ मांगे

Date:

 

जालंधर-पंजाब के जालंधर से AAP विधायक को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी। MLA का कहना है कि उन्हें 2 बार धमकी भरा फोन आया है। आरोपी ने 5 करोड़ रुपए की डिमांड की है। पैसे न देने पर परिवार सहित गोली मारने की धमकी दी।

एमएलए रमन अरोड़ा के अनुसार यह कॉल उन्हें 4 दिन पहले आया। इसे उन्होंने इग्नोर कर दिया। इसके बाद आरोपी ने एक कॉल और किया। इस बार उसने पैसे न देने की स्थिति में अंजाम भुगतने को कहा।

8 नवंबर को आई पहली कॉल: जालंधर के सेंट्रल हलके से आप विधायक रमन अरोड़ा ने पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर को इस संबंध में शिकायत दी है। MLA अरोड़ा ने दावा किया कि उन्हें 2 बार धमकी भरा फोन आया। पहली बार उन्हें 8 नवंबर को एक कॉल आई। इसे उन्होंने इग्नोर कर दिया।

अगले दिन फिर कॉल की: विधायक रमन ने पुलिस को आगे बताया कि इसके बाद अगले दिन यानी 9 नवंबर को फिर इस नंबर से एकबार कॉल आई। दोनों बार कॉल विदेशी नंबर से ही आई। इस बार उन्होंने कॉल पिक कर लिया। फोन करने वाला उनसे 5 करोड़ रुपए की मांग करने लगा। रुपए न देने पर परिवार सहित उन्हें गोली मारने की धमकी देने लगा।

आरोपी ने किसी गैंग का नाम नहीं बताया: विधायक रमन ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि आरोपी ने इस दौरान अपना नाम नहीं बताया। न ही किसी गैंग से जुड़े होने की कोई बात कही। बस रुपए देने की धमकी देता रहा। हांलाकि विधायक ने इस संबंध में कोई ऑडियो जारी नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related