Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

पंजाब के 2 युवकों समेत 19 भारतीय यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र में फंसे, 5 लापता

Date:

 

 

जालंधर: भारत से रोजी-रोटी कमाने रशिया गए 19 युवकों के वहां फंसने की खबर सामने आई है। इन 19 युवकों में से कुछ युवकों के लापता होने की भी खबर है। रशिया की तरफ से इन युवाओं को अपनी आर्मी में प्रयोग किया जा रहा है तथा उन्हें यूक्रेन में किसी स्थान पर तैनात किया गया है। फिलहाल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उक्त युवक भारत सरकार से जान बचाने की गुहार लगाए रहे हैं।

19 में जालंधर व तरनतारन के भी युवक

खबर के अनुसार, भारत के ये 19 युवक जिनमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व जम्मू के युवक शामिल हैं। पंजाब के जालंधर तथा तरनतारन के दो युवक, हरियाणा के करनाल, यू.पी. के मेरठ, शामली तथा जम्मू के कुछ युवक इनमें शामिल हैं।  इमीग्रेशन कंपनी के माध्यम से विदेश गए थे। रशिया में उनका किसी कंपनी के साथ कांट्रैक्ट साइन करवाया गया था। वायरल वीडियो में एक युवक यह कहता सुना जा रहा है कि वहां के ठेकेदार की तरफ से उन्हें रशिया आर्मी को सौंप दिया गया। युवक ने कहा कि रशिया आर्मी ने उन्हें केवल एक महीने की ट्रेनिंग दी, जबकि रशिया के सैनिकों को वही ट्रेनिंग एक साल दी जाती है। युवक ने कहा कि उनके साथ जो कांट्रेक्ट था, उसमें उनकी जॉब नए ट्रेनिंग सैंटर बनाने की थी, लेकिन इन्होंने हमें ट्रेनिंग सैंटरों में भेजकर हमारी ही ट्रेनिंग शुरू करवा दी। पहले तीन महीने की ट्रेनिंग कही गई, लेकिन 20 दिन बाद ही उन्हें ए.के. 47 तथा अन्य हथियार देकर बार्डर पर तैनात कर दिया गया, जहां पर लगातार ड्रोन हमले तथा बमबारी हो रही थी।

रशिया द्वारा कब्जा की गई यूक्रेन की चौकी पर तैनात हैं युवक

यह भी पता चला है कि रशिया ने अब इन 19 युवकों में से 14 युवकों को यूक्रेन में शिफ्ट कर दिया है, वे रशिया द्वारा अपने कब्जे में लिए गए यूक्रेन की एक चौकी पर इस समय तैनात है। जहां पर नैटवर्क की काफी समस्या है और वे युवक फोन पर सीधी बात करने में भी सक्षम नहीं हैं। इन युवकों की तरफ से भारत सरकार से गुहार लगाई जा रही है कि उनके कांट्रेक्ट रद्द करने की शर्त को अब सिर्फ 7-8 दिन रह गए हैं, अगर उनका कांट्रैक्ट रद्द नहीं हुआ तो वे लोग वहीं फंस जाएंगे। युवकों ने यह भी गुहार लगाई है कि अगर इसी तरह से चलता रहा तो वे किसी न किसी धमाके में मारे जाएंगे, जबकि इन युवकों के परिवार वालों का काफी बुरा हाल है।

5 युवकों का कोई अता-पता नहीं

यह खबर भी सामने आई है कि इन 19 युवकों में से 5 युवक लापता हैं तथा उनके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। यूक्रेन में फंसे इन युवकों में से एक के साथ जब बात की गई तो उसने बताया कि कुछ दिन पहले वे सभी लोग इक्ट्ठा थे, लेकिन उसके बाद 5 युवकों को कहीं और शिफ्ट कर दिया गया, वे जिंदा भी या नहीं, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related