Tuesday, September 22, 2026
Tuesday, September 22, 2026

दिनदहाड़े यात्रियों से भरी PRTC बस लूटी:मोगा से जा रही थी संगरूर

Date:

 

मोगा–मोगा में बदमाशों ने बरनाला नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े पीआरटीसी बस को लूट लिया। बस संगरूर जा रही थी। सवारी बैठाने के बहाने रुकवाया और रुकते ही ड्राइवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी बस में चढ़ गए, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

 

बदमाशों ने कंडक्टर सुरजीत सिंह की बेरहमी से पिटाई की। उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं व उनकी पगड़ी तक उतर गई। इसके बाद बदमाश ने उसका पैसों से भरा बैग छीन लिया। हालांकि सवारियों का सामान नहीं लूटा गया। बस में करीब 50 सवारियां थीं।

 

घटना के बाद सवारियों ने पुलिस को कॉल कर इसी सूचना दी, लेकिन एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में गुस्सा देखनें को मिला। उन्होंने सरकार और पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्गे गिरफ्तार

*सीमा पार हेरोइन और हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े...

श्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नारा

कांग्रेस सरपंच समेत दर्जनों परिवार आम आदमी पार्टी में...