Wednesday, September 23, 2026
Wednesday, September 23, 2026

कोलकाता रेप-मर्डर केस में विरोध प्रदर्शन हिंसक हुआ:आरजी कर मेडिकल कॉलेज में घुसी भीड़

Date:

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के विरोध में गुरुवार रात प्रदर्शन हिंसक हो गया। भीड़ पुलिस बैरिकेड तोड़कर कॉलेज में घुस गई। ये लोग कौन थे यह साफ नहीं हो पाया है। बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस प्रदर्शनकारियों के बीच दंगाइयों को भेजने का आरोप लगा रही हैं।

पहले इस भीड़ ने पुलिस के वाहनों में तोड़-फोड़ की, पुलिस पर पत्थर फेंके। इसके बाद भीड़ अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी घुसी और यहां भी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया।

तोड़फोड़ करने वाले ज्यादा थे और पुलिस फोर्स कम इसलिए वह भीड़ को कंट्रोल नहीं कर पाई। उन्हें काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छाेड़ी। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि उपद्रवियों की संख्या एक हजार से ज्यादा थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related