Tuesday, July 28, 2026
Tuesday, July 28, 2026

लुधियाना में प्रोफेसर से 20 लाख की ठगी

Date:

लुधियाना में गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी (गड़वासू) के प्रोफेसर डॉ. दलपत सिंह साइबर ठगों का शिकार हो गए। आरोपियों ने खुद को CBI और IPS अधिकारी बताकर उन्हें वीडियो कॉल पर धमकाया और ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस में फंसाने की बात कहकर 14 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। इस दौरान ठगों ने प्रोफेसर से करीब 20 लाख रुपए की ठगी कर ली।

प्रोफेसर को 2 जुलाई को एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को CBI अधिकारी बताया। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए फर्जी पहचान और केस से जुड़े कागजात दिखाकर प्रोफेसर को डरा दिया गया। उन्हें बताया गया कि वे ह्यूमन ट्रैफिकिंग में फंस चुके हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए तुरंत पैसे देने होंगे। डर के कारण डॉ. दलपत सिंह ने पत्नी के साथ जॉइंट अकाउंट से 10 लाख रुपए आरटीजीएस से ट्रांसफर किए और बाद में और पैसे भी ठगों को दे दिए।

इस पूरे मामले में थाना साइबर सेल की पुलिस जांच कर रही है। एसएचओ सतवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही ठगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...