Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

पंजाब में कांग्रेस विधायक दल नेता प्रताप सिंह बाजवा के घर पुलिस पहुंची

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के चंडीगढ़ स्थित घर पर आज पंजाब पुलिस पहुंची। पुलिस ने बाजवा को पूछताछ के लिए घेरा था। उन पर यह कार्रवाई टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान पंजाब में ग्रेनेड आने के बयान को लेकर की गई है।

उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि पंजाब में 50 ग्रेनेड आए थे, जिनमें से 18 इस्तेमाल हो चुके हैं, जबकि 32 बाकी हैं। इस बयान के बाद उन्हें पंजाब सरकार ने घेर लिया है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद पंजाब CM भगवंत मान ने भी एक वीडियो जारी कर बाजवा से उनके बयान का हिसाब मांगा है। CM मान ने कहा है कि उनके पास ग्रेनेड आने की इन्फॉर्मेशन आई कहां से? क्या पाकिस्तान से उनके सीधे कनेक्शन हैं जो आतंकवादी उनसे सीधे फोन पर बात कर रहे हैं?

वहीं, काउंटर इंटेलिजेंस की AIG रवजोत ग्रेवाल ने बताया है कि उनकी ही अगुआई में यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, बाजवा ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है कि आखिर ग्रेनेड आने के बारे में उन्हें यह जानकारी कहां से मिली?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related