Friday, August 21, 2026
Friday, August 21, 2026

जालंधर के होटल में छापेमारी, 3 साइबर ठग गिरफ्तार;24 लाख कैश, 14 मोबाइल, 43 एटीएम कार्ड बरामद

Date:

 

जालंधर–जालंधर सिटी पुलिस ने शहर के बीचों-बीच स्थित होटल एम-1 में छापा मारकर गुजरात निवासी समेत तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 24 लाख रुपये और अन्य सामान बरामद किया है। तीनों आरोपी मिलकर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुधाग्रा रिंपल पुत्र वल्लभ भाई निवासी राजकोट, गुजरात, वरुण अंचल पुत्र तरलोक चंद निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, जालंधर और अनिल पुत्र बृज मोहन निवासी मधुबन कॉलोनी, जालंधर के रूप में हुई है। तीनों पुलिस रिमांड पर हैं।

एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से 24 लाख रुपए नकद, 14 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 19 बैंक पासबुक और 43 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने बताया- थाना नवी बारादरी की एक टीम को सूचना मिली थी कि होटल एम-1 में साइबर ठगी करने वाला गिरोह मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गन्ने से इथेनॉल बनाने से 17 दिनों में चीनी 20 रुपए महंगी- केजरीवाल

 इथेनॉल को पेट्रोल में मिलाकर ये लोग विदेशी...