Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

मोहाली में नशा तस्करों पर पुलिस का एक्शन:हॉटस्पॉट एरिया में की चेकिंग

Date:

 

मोहाली–मोहाली में नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में आज पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। इस दौरान उन घरों पर विशेष ध्यान दिया गया, जहां के पारिवारिक सदस्यों पर नशा तस्करी के मामले दर्ज थे। पुलिस ने ऐसे कुछ बिना नंबर वाले वाहन भी जब्त किए हैं, जिन पर किसी का दावा नहीं था। पुलिस को संदेह है कि इन वाहनों का उपयोग नशा तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों में किया जाता है।

इसके साथ ही पुलिस ने घोषणा की कि इस अभियान के तहत अब डोप टेस्ट भी कराए जाएंगे। जिन घरों के बाहर से वाहन जब्त किए गए हैं, उनकी पूरी जांच की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति इन वाहनों पर दावा करता है और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करता है, तो वाहन उसे लौटा दिए जाएंगे।

सीनियर अधिकारियों ने बताया कि पूरे मोहाली जिले के तीनों सब-डिवीजनों में नशा तस्करी के हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान की गई थी। यह रिपोर्ट पुलिस के खुफिया विभाग ने तैयार की थी। जिन घरों में पुलिस ने छापेमारी की, वहां के पारिवारिक सदस्यों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहाली की अंब साहिब कॉलोनी से दो ट्रकों में भरकर पुलिस जब्त किए गए वाहन ले गई।

इससे पहले, पंजाब सरकार ने यहां तीन नशा तस्करों की संपत्तियां अटैच की थीं। ये तस्कर खुद कॉलोनी में रहते थे, लेकिन उन्होंने मॉडर्न कोठियां नामी सेक्टरों में बना रखी थी। इसके अलावा, जंडपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर की संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई है। वहीं, शाम तक पुलिस की तरफ से सारी डिटेल जारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...