Friday, August 28, 2026
Friday, August 28, 2026

गैंगस्टर लक्की पटियाल का साथी गिरफ्तार

Date:

 

चंडीगढ़—पंजाब के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और मोगा पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर लक्की पटियाला और दविंदर बंबीहा गैंग के लिए काम कर रहे एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस आरोपी बंबीहा गैंग के उक्त गुर्गे के बीच फायरिंग भी हुई।

आरोपी की पहचान मोगा के दोसांझ रोड पर स्थित गांव दोसांझ तलवंडी के रहने वाले मलकीत सिंह उर्फ मनु के रूप में हुई है। आरोपी से पुलिस ने एक .32 बोर का पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जल्द आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सारे मामले की जानकारी साझा की है। डीजीपी यादव ने कहा- एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और मोगा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मलकीत सिंह उर्फ ​​मनु निवासी मोगा को गिरफ्तार किया है। मलकीत लगातार विदेश में बैठे गैंगस्टर गौरव उर्फ ​​लक्की पटियाल के संपर्क में था। आरोपी दविंदर बंबीहा गिरोह के लिए काम कर रहा था।डीजीपी यादव ने कहा- गिरफ्तार आरोपी मलकीत सिंह उर्फ ​​मनु को AGTF टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में उसके बाएं घुटने पर गोली लगी। मनु ने 19 फरवरी को मोगा के कपूरा गांव में हुई हत्या में शामिल था। 26 फरवरी को मलकीत ने जगराओं के राजा ढाबा में एक अन्य गोलीबारी की घटना में भी शामिल था। उसका आपराधिक इतिहास रहा है और वह दविंदर बंबीहा गिरोह का सक्रिय सहयोगी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने...