Thursday, October 22, 2026
Thursday, October 22, 2026

पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, गैंगस्टर सतनाम सिंह सत्ता के 2 गुर्गे गिरफ्तार

Date:

 

 

तरनतारन  : सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब विदेश में बैठे गैंगस्टर सतनाम सिंह सत्ता के इशारे पर 2 लोगों की हत्या करने वाले शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का माननीय अदालत से रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान एस.एस.पी. मैडम रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन पुलिस और चोहला साहिब थाने की पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान सरदूल सिंह उर्फ दौला पुत्र काला सिंह निवासी लुहार ज़िला तरनतारन व हरपाल सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव संगतपुरा ज़िला तरनतारन के रूप में हुई है। एस.एस.पी. ग्रेवाल ने बताया कि 29 सितम्बर की शाम को नौशहरा पन्नूआं कस्बे में सरदूल सिंह उर्फ दौला और हरपाल सिंह ने निशान चौधरी उर्फ हैप्पी पुत्र गुरमीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसी तरह 7 अक्तूबर को गांव रूड़ीवाला में अजैब सिंह पुत्र मस्सा सिंह की इन दोनों आरोपियों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद गैंगस्टर सतनाम सिंह सत्ता ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी पंजाब सरकार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...